पछुआ ने बढ़ाई कनकनी, राज्य में सबसे सर्द छपरा

पछुआ ने बढ़ाई कनकनी, राज्य में सबसे सर्द छपरा

 उत्तर भारत से आ रही पछुआ हवा की वजह से कनकनी बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम पारा में अंतर कम रहने की वजह से कंपकंपी महसूस हुई। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया समेत अन्य शहरों में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। छपरा दूसरे दिन भी बुधवार को सबसे सर्द छपरा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री से. रहा। पटना में सुबह में कोहरा छाया था पर दिन चढ़ने के बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकली पर हवा की वजह से धूप में तपिश नहीं थी। अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम पारा में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। 14 जनवरी तक पटना समेत बिहार का न्यूनतम पारा 10-12 डिग्री से. रहने की उम्मीद है जबकि दक्षिण- पूर्वी बिहार के जिलों भागलपुर, जमुई, खगड़िया, मुंगेर और बांका को छोड़कर अधिकतम बिहार का अधिकतम पारा 18-20 तक रहने के संभावना है। दक्षिणी पूर्वी बिहार में अधिकतम पारा 20 से 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।



पटना का न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री और अधिकतम 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा


बुधवार को पटना का न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार के मुकाबले 0.1 डिग्री कम है। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। गया का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है। यहां का अधिकतम पारा 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post