आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 मेष

तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं। मन शांत रखकर समस्याओं से पार पा लेंगे। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। जोखिम उठाने से बचें।


वृष

व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी।



मिथुन

रोज़ नई योजना बनती है, पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछपरख कम होगी। पिता के साथ अच्छी तालमेल है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।


कर्क

नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से बचें। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।


सिंह

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।


कन्या

किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा। विवाद से दूर रहें।


तुला

जल्दबाजी में कार्यों को अंजाम देने से बचें। अपने करियर को लेकर ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश लाभ देंगे।


वृश्चिक

समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें। अचानक हानि की आशंका है।


धनु

हौसले से ही आप प्रगति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता अस्वस्थ रह सकते हैं। उनका ध्यान रखें। आपसी विवाद नहीं करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।


मकर

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। गलती के कारण बना बनाय काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा। डर लगा रहेगा।


कुंभ

अपने कोई राय दे रहे हैं तो उनकी बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की संभव है।


मीन

किसी से भी विवाद नहीं करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग ना करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे। कुबुद्धि से हानि संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post