मौसमः स्कूलों का समय बदला, 6.30 बजे से 12.30 बजे तक पढ़ाई होगी

मौसमः स्कूलों का समय बदला, 6.30 बजे से 12.30 बजे तक पढ़ाई होगी

 


बिहार के सभी जिलों में तेज धूप, गर्म हवा के साथ तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अधिकांश जिलों में दिन का पारा 37 से 39 डिग्री के बीच रह रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने छोटे बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए स्कूल की टाइमिंग में 3 घंटे का परिवर्तन किया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से 12.30 बजे तक चलेगा। जबकि पहले स्कूल में 9.30 से 4 बजे तक पढ़ाई होती थी। स्कूल में छात्रों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी। धूप वाली कक्षाओं में पॉलिथीन या किसी दूसरे चीजों से घेराव किया जाएगा। 7 बजे पहली कक्षा शुरू हो जाएगी। 2.40 घंटे के बाद यानि 9.40 बजे मिड डे मील दिया जाएगा। छात्रों को खाने के लिए अंडा नहीं, मौसमी फल मिलेगा। ये समय सारिणी 7 अप्रैल से 1 जून तक लागू रहेगी। इसके बाद गर्मी की छुट्टी होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post